शेयर बाजार में आज 11 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स 1300 अंक या 1.65% चढ़कर 82,400 के पार कारोबार कर रहा है। इसे तेजी से निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई। निफ्टी में भी 350 अंक या 1.40% की तेजी है, ये 25,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। शेयर बाजार में तेजी की 3 बड़ी वजह 1. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिका ने कहा है कि वो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिससे मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई रुकने या प्रभावित होने का डर कम हो गया है। इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें घटकर दो महीने के निचले स्तर यानी 89.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं हैं। इसका असर: भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से खरीदता है। तेल सस्ता होने से देश का खर्च कम होता है, जो अर्थव्यवस्था और कंपनियों के मुनाफे दोनों के लिए बहुत अच्छी खबर है। 2. विदेशी निवेशकों की खरीदारी विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में ₹7,212 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं बीते 7 कारोबारी दिनों में ₹35,937 करोड़ की खरीदारी की है। इसका असर: जब विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में इतनी बड़ी रकम लगाते हैं, तो बाजार में शेयरों की मांग तेजी से बढ़ती है और सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर चढ़ता है। 3. डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत रुपया मजबूत शुरुआत के साथ 0.2% यानी 20 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 93.72 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 93.92 पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिनों में ₹35,937 करोड़ के शेयर खरीदे 9 नवंबर को सेंसेक्स 107 अंक चढ़ा था
