यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई, जबकि फायर ब्रिगेड ने 20 यात्रियों को बस से रेस्क्यू किया। शव पूरी तरह जल गए हैं, इसलिए उनकी पहचान करना मुश्किल है। हादसा बुधवार रात साढ़े 11 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से साढ़े 9 बजे महोबा के लिए निकली थी। CFO प्रदीप कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि AC में स्पार्क या ब्लास्ट से इंजन में आग लगी। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझाई गई। इसके बाद जवान पीछे के हिस्से को काटकर बस के अंदर गए और एक-एक शव को बाहर निकाला। 2 घंटे तक रेस्क्यू चला। राज कल्पना ट्रैवल्स की बस पूरी तरह जल चुकी है। हादसे के चलते दिल्ली-आगरा लेन 2 घंटे तक बंद रही। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में लिया है। हमीरपुर के बस यात्री ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद ड्राइवर बस नहीं रोक रहा था। यात्रियों ने शीशे तोड़ने शुरू किए, तब उसने बस रोकी। हादसे की तस्वीरें देखिए- प्रत्यक्षदर्शी बोली- आग लगी तो ज्यादातर यात्री सो रहे थे, बस में धुआं भर गया बस यात्री रिंकी राजपूत ने बताया- हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। किसी ने मुझे जगाया। कहा- बस में आग लग गई है। देखा तो बस में अफरा-तफरी मची थी। लोग चिल्ला रहे थे। सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। पूरी बस के अंदर धुआं भर गया था। सबका दम घुट रहा था। हम लोगों ने खिड़की तोड़ी। इसके बाद कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। कई लोग बस के अंदर ही रह गए थे। नोएडा में बस में आग लगने से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *