आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में कलिंगपट्टनम के पास अर्नब चक्रवात तट से टकराया। मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पिछले 6 घंटे में 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। इसने 23 सितंबर की रात 11 बजे से 24 सितंबर की रात 1 बजे के बीच कलिंगपट्टनम के दक्षिण-पश्चिम में तट पार किया। इसके असर से कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इस दौरान 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। एनटीआर जिले के विजयवाड़ा में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर के कई स्कूलों में आज लगातार दूसरे दिन छुट्टी घोषित की गई है। ओडिशा में भी इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मलकानगिरी में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। पुलों के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है। राज्य के कम से कम 7 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 11 जिलों के कलेक्टरों को राहत और बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *