न्यूजीलैंड के लिनकन में भारत-A और न्यूजीलैंड-A के बीच तीसरा और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मंगलवार को बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। चौथे दिन दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) मैच खत्म करने का फैसला लिया गया। लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज बिना किसी नतीजे के 0-0 से खत्म हुई। यह सीरीज 19 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिहाज से अहम थी। नंबर-3 की रेस में पडिक्कल और साई सुदर्शन ने मजबूत की दावेदारी सीनियर टीम में नंबर-3 की जगह के लिए दावेदारी कर रहे देवदत्त पडिक्कल और बी साई सुदर्शन ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। पडिक्कल ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 199 रन की पारी खेली थी। वहीं, साई सुदर्शन ने पहले मैच में 91 और तीसरे मैच में 88 रन बनाए। उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक लगाए। जायसवाल ने लगाया दूसरा शतक, जुरेल और तिलक ने भी बनाए रन ओपनर यशस्वी जायसवाल ने तीसरे मैच में 102 रन की पारी खेली। यह सीरीज में उनका दूसरा शतक था। उन्होंने 5 पारियों में 69.75 की औसत से 279 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 71 रन बनाए। ऋषभ पंत के साइड स्ट्रेन से उबरने के बीच जुरेल पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के दावेदार हैं। वहीं, तिलक वर्मा ने नाबाद 81 रन बनाकर भारत-A की पहली पारी 464/5 पर घोषित कराने में योगदान दिया। बुमराह और प्रसिद्ध को मिला कम गेंदबाजी का मौका, जडेजा नहीं कर सके बॉलिंग सीनियर टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत-A की टीम में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया था। हालांकि, बारिश के कारण बुमराह और प्रसिद्ध मिलकर सिर्फ 11 ओवर गेंदबाजी कर सके। जडेजा को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरकर वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने न्यूजीलैंड-A के दोनों विकेट लिए। उन्होंने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। फॉक्सक्रॉफ्ट ने बनाए 196 रन, गिब्सन सीरीज के टॉप विकेटटेकर न्यूजीलैंड-A के लिए ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 4 पारियों में 65.33 की औसत से 196 रन बनाए। वहीं, अनकैप्ड तेज गेंदबाज जैक गिब्सन ने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की सीनियर टेस्ट टीम का ऐलान होना बाकी है। टॉम लाथम, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे सीनियर खिलाड़ी वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान:शिवम दुबे, सरफराज और शार्दूल भी टीम में; 14 नवंबर को हैदराबाद से पहला मुकाबला सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सूर्यकुमार टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। उनकी जगह मुंबई के ही श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। सूर्या ने आखिरी मुकाबला IPL 2026 में 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पूरी खबर

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *