ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 2018 के सैंडपेपर कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी। ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में कहा- ‘इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ सभी शामिल थे।’ उन्होंने यह भी कहा कि पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था। 2018 में आरोप लगने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच की थी। तब टीम के बाकी खिलाड़ियों ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया था। इस मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को निलंबित किया गया। क्या था 2018 का बॉल टैम्परिंग या सैंडपेपर कांड? ख्वाजा ने कहा- सबको मिलकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए ख्वाजा जल्द रिलीज होने वाली अपनी आत्मकथा ‘सब्र’ (Sabr) में भी इस विवाद पर विस्तार से लिख रहे हैं। उनका कहना है कि वे लंबे समय से चाहते थे कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आए। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में भी उन्होंने खिलाड़ियों से इसे पूरी टीम की जिम्मेदारी लेने को कहा था। उनके मुताबिक, उन्होंने कहा था कि यह टीम ने किया है और सभी को मिलकर इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 2021 में गेंदबाजों ने आरोप नकारे थे ख्वाजा का ताजा बयान ऑस्ट्रेलिया के चार प्रमुख गेंदबाजों के पुराने बयान से अलग है। 2021 में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने संयुक्त बयान जारी कर गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी होने के आरोपों को नकार दिया था। ख्वाजा ने कहा कि वे चाहते थे कि टीम के सभी खिलाड़ी इस मामले की जिम्मेदारी लें। उन्हें उम्मीद थी कि आठ साल के भीतर कोई दूसरा खिलाड़ी खुद सामने आकर सच्चाई बताएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा से पूछताछ नहीं की ख्वाजा बोले- कमिंस को किताब के बारे में पहले बताया —————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… उंगलियां चटकाकर बल्लेबाजों को आउट करने वाले क्रिकेटर पर बैन:इंग्लैंड के ब्रायन पर 2 साल का प्रतिबंध लगा; क्लब टीम के 60 पॉइंट कटे इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर ब्रायन डिवाइन को धोखाधड़ी के मामले में 2 साल के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 38 साल के डिवाइन पर आरोप था कि जब गेंद बल्लेबाज के पास से गुजरता था, तो वे उंगलियां चटकाकर बल्ले से गेंद लगने जैसी आवाज निकालते थे। पूरी खबर पढें…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *