अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए बीती रात से ही मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर फैंस की भीड़ जुटने लगी। दूर-दूर से पहुंचे फैंस अपने साथ केक, मिठाइयां और पोस्टर लेकर आए। रात 12 बजते ही जलसा के बाहर फैंस ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। फैंस ने उनके पोस्टर लेकर नारे लगाए और उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और कई प्रशंसक ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हर साल उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगता है। इस बार भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से फैंस मुंबई पहुंचे। देखें जश्न की तस्वीरें- अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन पर किया ट्वीट अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!” सोशल मीडिया पर भी मिल रहीं बधाइयां अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। ………….. यह खबर भी पढ़ें… अमिताभ बच्चन @84: मीम्स से लेकर क्रिप्टिक पोस्ट तक चर्चा: नंबरिंग की गलती पर माफी मांगी; हेल्थ और रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी सफाई दी अमिताभ बच्चन आज 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। पांच दशक से लंबे करियर में उन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। कभी फैंस उनकी पोस्ट का मतलब खोजते हैं, तो कभी छोटी-सी गलती इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला देती है। अगस्त 2026 में पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ी पर अमिताभ ने माफी मांगी। यूजर्स ने इसे ‘नंबर लीक’ से जोड़कर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। जुलाई में उनके एक ब्लॉग से सर्जरी और आईसीयू में भर्ती होने की अटकलें लगीं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *