कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में 12 अक्टूबर को मिनी कूपर ने तीन छात्रों को ले जा रहे स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को रोक लिया। चश्मदीद सलीम के मुताबिक, ड्राइवर ने कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में लिया और कार जब्त कर ली। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय वह शराब के नशे में था या नहीं। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। चश्मदीद ने हादसे का आंखों देखा हाल बताया हादसे के समय सलीम घटनास्थल के पास खड़े थे। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सलीम ने कहा, “मैं पास में खड़ा था, तभी हादसा हुआ। तेज आवाज आई और हम सभी मौके पर पहुंचे। सड़क पर तीन लोग घायल पड़े थे। उन्हें मिनी कूपर ने टक्कर मारी थी।” उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान ड्राइवर और लोगों के बीच विवाद भी हुआ। सलीम के मुताबिक, ड्राइवर कह रहा था कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चश्मदीद ने बताया कि एंबुलेंस के पहुंचने तक घायल छात्र हिल-डुल नहीं रहे थे। तेज रफ्तार में स्कूटर को पीछे से मारी टक्कर सूत्रों के मुताबिक, सुहैल सजीव मिनी कूपर तेज रफ्तार से चला रहा था। कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर पर सवार तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेने के बाद वाहन जब्त कर लिया। हादसे की जगह पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंची थी। पुलिस आरोपी के शराब के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *