शेयर बाजार में आज यानी 13 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की बढ़त है, ये 22,550 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। फ्यूजन CX का IPO आज से खुला फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन हो गया है, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में 12 अक्टूबर को मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 24 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 548 अंक नीचे 71,925 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंक की गिरावट रही, ये 22,363 पर बंद हुआ था।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *