मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को वारदात के बाद भी बाहर से मदद मिल रही थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति टीवी न्यूज देखकर उन्हें पुलिस की जांच के अपडेट दे रहा था। जब न्यूज में शूटर्स के चेहरे दिखे, तो रेहान को मैसेज आया- तुम्हारे चेहरे दिख गए हैं, यहां से निकल जाओ। शूटर्स को यह भी बताया गया कि पुलिस को उनकी बाइक मिल गई है और उनके ट्रेन से भागने की योजना का पता चल गया है। इसके बाद आरोपियों ने अपना रास्ता बदला। वे बाइक, ट्रेन और कैब से भागते रहे। वहीं एक आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि टाइगर श्रॉफ ने 2022 में सलमान खान को असली टाइगर कहा था। इससे नाराज लॉरेंस गैंग टाइगर से बदला लेना चाहता था। कैब, बस और ट्रेन, आरोपियों ने सफर का तरीका बदला पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी बाइक से ही मुंबई से निकलने वाले थे। बाद में उन्होंने अंधेरी में अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली से कैब लेकर सूरत पहुंचे। उन्होंने सूरत से बस पकड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन बस में देरी होने पर उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी। मुंबई पुलिस की सूचना पर कोटा पुलिस ने ट्रेन में तीनों शूटर्स को अगली सुबह गिरफ्तार कर लिया। कैब ड्राइवर को किए कॉल से मिला आरोपियों का सुराग द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अपने हैंडलर्स से इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल पर बात कर रहे थे। ऐसी कॉल सामान्य मोबाइल कॉल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होतीं, इसलिए पुलिस के लिए उनकी बातचीत का पता लगाना मुश्किल था। हालांकि, आरोपियों ने बोरीवली से सूरत ले जाने वाले कैब ड्राइवर को सामान्य मोबाइल कॉल की थी। इसी कॉल से पुलिस को आरोपियों के सूरत पहुंचने का सुराग मिला। जांच के दौरान पुलिस ने उस रेलवे स्टेशन का भी पता लगाया, जहां से आरोपी जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। अनिल पंडित, अंकित या समीर पर हैंडलर होने का शक CCTV फुटेज में शूटर रेहान फोन पर बात करता दिखा था। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि आरोपी इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनकी बातचीत से जुड़े कुछ सबूत मिले, लेकिन वे किस कम्युनिकेशन ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि शूटर्स को टीवी न्यूज के अपडेट कौन भेज रहा था। जांचकर्ताओं को शक है कि रेहान को निर्देश देने वाला व्यक्ति अनिल पंडित, अंकित खटक या समीर खत्री हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, अंकित और समीर शूटर्स और अनिल पंडित के बीच संपर्क का काम करते थे। दावा- सलमान असली टाइगर कहने से नाराज था लॉरेंस गैंग टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी फूल सिंह ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी अनिल पंडित ने उसे टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की वजह बताई थी। फूल सिंह के मुताबिक, 2022 में फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के प्रमोशन के दौरान टाइगर ने सलमान खान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में असली टाइगर सलमान हैं और उनके सामने वह खुद को बिल्ली समझते हैं। आरोपी ने दावा किया कि सलमान की तारीफ करने से लॉरेंस गैंग टाइगर से नाराज था और उनसे बदला लेना चाहता था। फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए। पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। —————————– ये खबरें भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 5 VIDEO:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर खुद गाड़ी चलाकर हॉस्पिटल पहुंचे एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को मुंबई में फायरिंग हुई। इस घटना में उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। टाइगर अपने ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, टाइगर सुरक्षित हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *