अगर आपके घर में 3 बेटियां हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आमतौर पर सरकार की ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ में एक परिवार की सिर्फ दो बेटियों का ही खाता खुल सकता है, लेकिन अगर आपके घर में जुड़वां या एक साथ तीन बच्चियों ने जन्म लिया है, तो आप तीसरी बेटी का भी खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में सही तरह से पैसे जमा करके आप तीनों बेटियों के लिए कुल मिलाकर ₹2.15 करोड़ तक का फंड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। 18 साल की होते ही बेटी के हाथ में कंट्रोल आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में सिर्फ ₹250 देकर यह खाता खुलवा सकते हैं। इसके बाद हर साल कम से कम ₹250 जमा करना जरूरी है। जब तक बेटी 18 साल की नहीं हो जाती, तब तक माता-पिता खाता संभालेंगे। 18 साल की होते ही बेटी जरूरी कागजात जमा करके खुद अपना खाता चला सकती है। सुकन्या स्कीम के नियम 4 पाइंट में समझें… 1. खाता कब खुलेगा और कब नहीं, समझें नियम सुकन्या स्कीम के मुताबिक, तीसरी बेटी का खाता खुलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चियों का जन्म किस क्रम में हुआ है: 2. तीसरे खाते के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी तीसरी बेटी का सुकन्या खाता खुलवाने के लिए माता-पिता को किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पताल से मिला मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा। यह सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता है कि बच्चियां जुड़वां या एक साथ तीन पैदा हुई हैं। 3. तीन खातों से ₹2.15 करोड़ कैसे बनेंगे, समझें गणित सुकन्या समृद्धि योजना में आप एक खाते में हर साल ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं। 4. टैक्स में पूरी छूट और बीच में पैसे निकालने का नियम

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *