शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 72,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। बाजार में गिरावट के 2 मुख्य कारण जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर्स की लिस्टिंग आज जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर्स की आज BSE और NSE पर लिस्टिंग होगी। मीडिया रिपोर्ट्स और ग्रे मार्केट प्रीमीयम यानी GMP के हिसाब से कंपनी के शेयरों के लिस्ट होने पर निवेशकों को 22% रिटर्न मिल सकता है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के मुकाबले ₹244 प्रीमीयम के साथ ₹1363 पर ट्रेड कर रहा है। अगर आपको कंपनी के IPO में अप्लाई करने के बाद अलॉटमेंट में 1 लॉट यानी 12 शेयर्स मिल गए हैं, तो GMP के हिसाब से लिस्टिंग पर करीब 3,000 रुपए तक का रिटर्न मिल सकता है। एशियाई बाजारों में आज बढ़त अमेरिकी बाजार में 27 अक्टूबर को रही थी बढ़त विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 30 दिन में ₹69 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 27 अक्टूबर को बाजार में मामूली बढ़त रही

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *