शुक्रवार को दिल्ली में हुए ऑरा टूर 2026 की परफॉर्मेंस के बीच दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के उस बयान पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कलाकारों को सरकार के खिलाफ उन्हें समर्थन देना चाहिए, वर्ना उनकी फिल्में (सतलज) बैन हो जाती हैं। अब दिलजीत ने इसके जवाब में कहा है कि पंजाबियों को न सिखाया जाए कि लड़ाई कैसे करना है। अब सामने आया है कि कुछ समय पहले अभिजीत दीपके, दिलजीत के शिकागो कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। उन्होंने एक पोस्ट जारी कर माफी भी मांगी है। दिलजीत ने दिल्ली कॉन्सर्ट के मंच पर कहा, “मैं आप सभी से प्यार करता हूं, क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सभी का समर्थन करता हूं, लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” अभिजीत दीपके ने की सुलह की पहल, माफी मांगी अभिजीत ने दिलजीत की आलोचना को लेकर अपनी सफाई में लिखा, ‘दिलजीत पाजी के नाम, पाजी, जून में जब हम विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब आपके कमेंट से मुझे थोड़ा दुख हुआ था। ऐसा इसलिए नहीं था कि मुझे आपसे व्यक्तिगत तौर पर कोई शिकायत थी, बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने हमेशा आपको ऐसे इंसान के रूप में देखा है, जो खुद भी कहते हैं कि गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘सच कहूं तो मैं हमेशा से आपका फैन रहा हूं और आज भी हूं। मैं आज भी आपके गाने सुनता हूं। इसी साल मई में, भारत लौटने से ठीक पहले, मैं शिकागो में आपका कॉन्सर्ट देखने भी आया था। आपका साहस, आपका असली और बेबाक अंदाज और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को दुनिया भर में पहचान दिलाना, ये ऐसी बातें हैं जिनका मैं हमेशा से फैन रहा हूं। शायद यही वजह है कि आपका वो कमेंट मुझे थोड़ा ज्यादा चुभ गया, क्योंकि मेरी नजर में आपकी हमेशा से बहुत इज्जत रही है।’ दीपके बोले- छोटा भाई समझकर माफ कर देना आखिर में अभिजीत दीपके ने माफी मांगते हुए लिखा, एक बार की असहमति या गलतफहमी से आपके लिए मेरा सम्मान और प्यार कम नहीं हो जाता। बाकी पाजी, छोटा भाई समझकर माफ कर देना। और आखिर में बस इतना कहना चाहूंगा, “गबरू ता वैरी नू वी मिठा बोलदा, नी तू ता फेर जट्ट दा प्यार गोरिये।” जानिए क्यों हुआ दिलजीत-दीपके के बीच विवाद जून में कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। जुलाई की शुरुआत में दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वे जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होंगे? इस पर दिलजीत ने कहा था, “जंतर मंतर कहां है प्रदर्शन के लिए? भाई, मुझे प्रदर्शन जैसी चीजों से दूर ही रखो। मैं एक कलाकार हूं, मैं कोई नेता नहीं हूं। जीवन में सब कुछ कभी ठीक नहीं हो सकता है। इस दुनिया में सब कुछ सही होना मुमकिन नहीं है।” इसके बाद उन्होंने विवाद पर सीधे बोलने से बचते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई और जिनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें भी बधाई। मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है।” अभिजीत दिपके ने दिलजीत पर कसा था तंज दिलजीत के इस बयान से CJP के कुछ सदस्य नाराज हो गए। अभिजीत दिपके ने भी उन पर तंज कसा। 12 जुलाई को जब पंजाबी सिंगर काका जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे, तब अभिजीत ने उनकी तरफ इशारा करते हुए कहा था- “ये भी एक आर्टिस्ट हैं, भाई। अगर आर्टिस्ट सपोर्ट नहीं करते तो उनकी फिल्में बैन होती हैं।” अभिजीत दीपके के इस बयान को दिलजीत से जोड़ा गया क्योंकि तब उनकी फिल्म सतलज को रिलीज से रोक दिया गया था और ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *