विदेश घूमने जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी है। अब दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज जैसी मशहूर जगहों के टिकट बुक करने के लिए इंटरनेशनल क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेशनल पेमेंट गेटवे के झंझट खत्म हो गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि NPCI की इंटरनेशनल ब्रांच (NIPL) ने दोनों जगहों पर UPI से पेमेंट करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके साथ ही 10 देशों में आप UPI पेमेंट कर सकते हैं और जल्द ही उज्बेकिस्तान भी इस लिस्ट में जुड़ने वाला 11वां देश बनने वाला है। बुर्ज खलीफा में UPI पेमेंट पाने वाला पहला टूरिस्ट स्पॉट UAE में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के ऑब्जर्वेशन डेक (‘At the Top’) की टिकट अब आप सीधे अपने UPI से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए NIPL ने नीओपे (NEOPAY) और एमार एंटरटेनमेंट के पार्टनरशिप की है। UAE में ऑनलाइन पेमेंट और ई-कॉमर्स के लिए UPI की सुविधा देने वाला बुर्ज खलीफा पहला बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज में भी UPI चलेगा सिंगापुर में NIPL ने वहां की पेमेंट कंपनी ‘फोमो पे’ (FOMO Pay) के साथ हाथ मिलाया है। अब आप ‘रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा’ के बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स जैसे- यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर, सिंगापुर ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क की टिकटें सीधे अपने UPI से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। उज्बेकिस्तान बनेगा UPI से जुड़ने वाला 11वां देश भारत अपने डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI को पूरी दुनिया में लगातार मजबूत बना रहा है। अभी दुनिया के 10 बड़े देशों में UPI का इस्तेमाल हो रहा है। प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान 30 अगस्त 2026 को एक बड़ा बिजनेस समझौता हुआ है। इसके लागू होते ही उज्बेकिस्तान भी भारत के UPI नेटवर्क से जुड़ने वाला 11वां देश बन जाएगा।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *