शेयर बाजार में आज यानी 2 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। बाजार में आई तेजी की 3 बड़ी वजह… 1. विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 871.83 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 643.35 करोड़ रुपए का निवेश किया। इस खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला। विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में ₹7,767 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 2. दिग्गज कंपनियों के शानदार नतीजे: सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों ने निवेशकों को आकर्षित किया। रिलायंस का मुनाफा 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रुपए रहा, जिससे इसका शेयर 4% से ज्यादा ऊपरहै। इसके अलावा टाटा स्टील , NTPC , मारुति और SBI जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली देखने को मिली। 3.कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 3% गिरकर 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, इसलिए तेल की कीमतों में यह हल्की नरमी बाजार के लिए पॉजिटिव रही। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 30 अक्टूबर को गिरावट रही थी शुक्रवार को बाजार में रही थी बढ़त

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *