राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में सोचने वाले वेनेजुएला के युवक को गुरुवार रात व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार किया गया। वह चोरी की कार में था। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक, उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले हैं। DHS ने बताया कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने युवक को वॉशिंगटन डीसी के कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर कार में संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के मुताबिक, युवक 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका आया था। बता दें कि ट्रम्प की हत्या की पहले भी 3 कोशिशें हो चुकी हैं। कार में सो रहा था, संदिग्ध लगने पर पूछताछ हुई सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने गुरुवार रात करीब 11:42 बजे क्रिनोस को नीले रंग की फोर्ड F-150 गाड़ी में सोते हुए देखा। संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की। NBC न्यूज के मुताबिक, क्रिनोस ने गूगल ट्रांसलेट की मदद से अधिकारियों से बातचीत की। युवक का दावा- कुछ लोग उसे मारना चाहते थे युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे मारने की कोशिश की थी। उनसे उसने एक बंदूक छीन ली थी, जो कार में भूरे रंग के बैग में रखी है। इसके अलावा उसने करीब एक महीने पहले कुछ हथियार खरीदे भी थे और वह चोरी की कार में रह रहा था। उसने कहा कि वह अपने हथियार सरकार को सौंपना चाहता है। इसके बाद पुलिस ने उसकी कार से एक पिस्तौल दो राइफल और कुछ कारतूस बरामद किए। हथियार रखने और चोरी के कई आरोप लगे क्रिनोस पर बिना कानूनी अनुमति बंदूकें रखने और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के आरोप लगे हैं। उस पर बिना रजिस्ट्रेशन के राइफल और पिस्टल रखने के साथ कारतूस रखने के तीन अलग-अलग आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा उस पर बिना अनुमति गाड़ी इस्तेमाल करने, चोरी और चोरी की संपत्ति रखने के भी आरोप हैं। उसे सोमवार को फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ट्रम्प पर 3 बार जानलेवा हमला हुआ… पहला: 13 जुलाई 2024 – बटलर, पेंसिल्वेनिया हमलावर: थॉमस मैथ्यू क्रूक्स (20) दूसरा: 15 सितंबर 2024 – वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा हमलावर: रयान वेस्ली रॉथ (58) तीसरा: 25 अप्रैल 2026 – वॉशिंगटन डीसी हमलावर: कोल टॉमस एलन (31) ————————- यह खबर भी पढ़ें… बलूच आर्मी ने कमांडर इन चीफ बशीर को निकाला: पाकिस्तान में बड़े हमलों को अंजाम दिया; फिल्म धुरंधर के किरदार हमजा से होती थी तुलना बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब को पद से हटा दिया गया है। बशीर जेब ने पाकिस्तान में कई बड़े हमलों की साजिश रचकर पहचान बनाई थी। पूरी खबर पढ़ें…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *