उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई है। इससे करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। पहाड़ी से लगातार लैंडस्लाइड हो रही है, जिससे मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। खराब मौसम को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई और हेली सेवाएं भी बंद हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट है। यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत 45 शहरों में 65 घंटे से बारिश हो रही है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आंधी-बारिश की वजह से 2 दिनों में 57 लोगों की मौत हो चुकी है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। हजारों पेड़ और बिजली के पोल उखड़कर गिर गए हैं। बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ गया है। राज्य में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की मौजूदा स्थिति देशभर में मौसम की तस्वीरें… देशभर के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By Vikas Mohan Bansal

विकास मोहन बंसल संस्थापक एवं संपादक — सारथी न्यूज़ 24 विकास मोहन बंसल सारथी न्यूज़ 24 के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे समाचारों के संकलन, संपादन एवं प्रकाशन के साथ-साथ संपादकीय गतिविधियों की देखरेख करते हैं। जनहित के मुद्दों, स्थानीय समाचारों और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पाठकों तक पहुंचाना उनके पत्रकारिता कार्य का प्रमुख उद्देश्य है। सारथी न्यूज़ 24    |    ☎ संपर्क सूत्र: +91 89092 07473

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *