पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बोलपुर के वार्ड नंबर 12 में त्रिशूलपट्टी के मिलपट्टी इलाके में हुई। मृतक की पहचान चंदन भल्ला के तौर पर हुई है, जो तमल भल्ला के बेटे थे। वे बोलपुर के वार्ड नंबर 11 में बूथ नंबर 202 के बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दो अज्ञात युवक जिनके चेहरे ढके हुए थे। वे मोटरसाइकिल पर भागते हुए देखे गए। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। मुंबई: पब्लिक टॉयलेट में जहरीली गैस की चपेट में आए दो लोग, मौत मुंबई में रविवार तड़के पब्लिक टॉयलेट के भीतर दो लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इसके चलते दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन सा केमिकल था और वह कहां से आया।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *