जम्मू-कश्मीर में एक IAS अधिकारी का महिला अफसर को गाली देने का वीडियो सामने आया है। वर्चुअल मीटिंग में IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन महिला अफसर बेनिश वानी पर चिल्लाते और उन्हें सस्पेंड करने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। यह घटना मिशन युवा की समीक्षा मीटिंग के दौरान हुई। मीटिंग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की भूमिका पर चर्चा हो रही थी। उस समय रंजन जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। वीडियो में रंजन, बेनिश वानी को अपनी बात रखने से बार-बार रोकते और चुप रहने के लिए कहते हैं। जब वानी ने उनकी भाषा पर सवाल उठाया, तो रंजन ने कहा कि तुम बहुत घटिया हो, मैं तुमसे ऐसे ही बात कर सकता हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारा बॉस हूं, बेवकूफ। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *