भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को ‘लीव इंडिया’ नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा गया है। इमरान खान, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। इस नोटिस के खिलाफ इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं, उनके वकील का कहना है कि वह प्रोटेस्ट का हिस्सा नहीं थे। इस विवाद के बीच अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। मिड-डे की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार बताया गया है कि इमरान खान की कमबैक फिल्म अकेले हम अकेले तुम को दिसंबर में नेटफ्लिक्स में रिलीज किया जाने वाला था। इमरान खान दीवाली के बाद इस फिल्म का प्रमोशन शुरू करने वाले थे, लेकिन अब स्थिति साफ नहीं है कि इमरान भारत में रहेंगे या नहीं। अब तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, ऐसे में फिल्म पोस्टपोन करना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा। आगे बताया गया है कि टीम स्थिति साफ होने तक प्रमोशनल कैंपेन शुरू नहीं करना चाहती है। 11 साल बाद कर रहे हैं कमबैक इमरान खान आखिरी बार साल 2015 की फिल्म कट्टी बट्टी में कंगना रनोट के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के 11 साल बाद अब इमरान खान फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से कमबैक कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में होने वाली हैं। इमरान खान अब इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी लीगल टीम ने ANI को बताया है कि अपील अगले हफ्ते दाखिल होने की उम्मीद है। BJP प्रवक्ता बोले- ऐसे मामलों पर सतर्क रहना जरूरी आंध्र प्रदेश BJP प्रवक्ता शेख बाजी ने ANI से बातचीत में इमरान खान को जारी नोटिस पर कहा, “इमरान खान आमिर खान के भतीजे हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है। लेकिन यहां उनकी भागीदारी ऐसे एजेंडे से जुड़ी है, जो देश के हितों के खिलाफ है। हमें सतर्क रहना चाहिए और ऐसे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। इससे देश और हमारे परिवारों की सुरक्षा की जा सकेगी।” इमरान खान को भारत से निकाले जाने की सही वजह समझिए- नोटिस पर भड़कीं आमिर की पत्नी किरण राव इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस मिलने पर फिल्ममेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने इंस्टाग्राम पर भड़कते हुए लिखा, “वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?” वहीं एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “क्या!? यह पूरी तरह से गलत है।” रजा मुराद ने किया कार्रवाई का समर्थन सीनियर अभिनेता रजा मुराद ने इस मामले पर कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें 15 दिन का समय देकर पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत काम किया है। एक्टर गजेंद्र चौहान ने इमरान को कहा देशद्रोही इस मामले में अभिनेता गजेंद्र चौहान ने एफआरआरओ और सरकार के कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, ऐसे में उनका प्रदर्शन में शामिल होना कानून का उल्लंघन है। चौहान ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि देश में छिपे देशद्रोहियों को बाहर जाने के लिए कहा गया है। इमरान खान को 28 अक्टूबर के बजाय 24 घंटे के अंदर देश से बाहर करने का सख्त आदेश मिलना चाहिए।” हाई कोर्ट में आदेश को चुनौती देंगे इमरान NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की लीगल टीम अगले हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी। उनके एडवोकेट जुल्फीकार मेमन ने बताया कि 10 अक्टूबर को इमरान खान नाना चौक से गुजर रहे थे, तभी रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के सीसीटीवी फुटेज निकालने की मांग की है ताकि साफ हो सके कि इमरान प्रदर्शनकारी के रूप में शामिल नहीं थे। हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान ने कहा था कि वे एक शहरवासी की हैसियत से वहां पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। ये खबर भी पढ़ें इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *