सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में हार गई है। जबकि अस्मिता चालिहा और तन्वी शर्मा विमेंस सिंगल्स में अपने-अपने मुकाबले जीतकर आगे बढ़ गई है। पेरिस में मंगलवार को मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 32 मैच में सात्विक-चिराग की जोड़ी को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव ने 19-21, 21-18, 13-21 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे से कुछ ज्यादा समय चला। सात्विक-चिराग तीसरे गेम में हारे सात्विक और चिराग ने क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ दूसरा गेम जीतकर वापसी की। हालांकि, भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम में 13-21 से हार गई। इससे पहले महिला डबल्स में ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को राउंड ऑफ 32 में हार मिली। भारतीय जोड़ी को चाइनीज ताइपे की लिन चिह-चुन और यांग चु यून ने 21-17, 21-18 से हराया। अस्मिता और तन्वी सीधे गेम में जीतीं अस्मिता ने चीन की हांग कियान शी को 21-18, 24-22 से हराया। उन्होंने यह मुकाबला 39 मिनट में जीता और अगले राउंड में जगह बनाई। तन्वी शर्मा ने अपनी हमवतन ईशारानी बरुआ को 21-12, 21-12 से हराया। 32 मिनट में मिली इस जीत के साथ तन्वी राउंड ऑफ 16 में पहुंच गईं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन:पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ने पर €255 जुर्माना लगाया पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगाया है। उन पर करीब 27,154 रुपए (€255) का जुर्माना भी लगाया गया है। फेडरेशन ने यह कार्रवाई पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप से जाने के मामले में की। रोनाल्डो ने हालिया इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान कैंप छोड़ा था। पढ़ें पूरी खबर

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *