भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत से बधाइयां मिल रही हैं। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सुरेश बोले- जीत की भूख आपको खास बनाती है पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किंग कोहली। आपकी शानदार कवर ड्राइव और यादगार रन चेज ने क्रिकेट फैंस को कई यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, संघर्ष करने का जज्बा और जीतने की भूख आपको खास बनाती है।’ रैना ने आगे लिखा, ‘आपको बल्लेबाजी करते देखना मेरे लिए हमेशा खुशी की बात रही है। इसी तरह लोगों को प्रेरित करते रहें और भारत को गौरवान्वित करते रहें। एक बार किंग, हमेशा किंग।’ रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली की बल्लेबाजी करते हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं चैंपियन। 37वें साल के आखिरी दिनों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हो। इसी तरह अपना खेल जारी रखो। मैं 38 का हो रहा हूं, लेकिन 36 का लग रहा हूं। ओह ला ला!’ शास्त्री ने इस संदेश के साथ हंसने और चश्मा लगाए इमोजी भी शेयर किए। विराट के नाम कई बड़े क्रिकेट रिकॉर्ड विराट कोहली ने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पारियां दी हैं। टेस्ट, वनडे और टी-20 में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। खास तौर पर वनडे क्रिकेट में उनके शतकों और सफल रन चेज में प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल किया है। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड:वनडे रनचेज में सबसे ज्यादा रन, रोहित 17वीं बार शून्य पर आउट; अर्शदीप का गर्लफ्रेंड के लिए डांस भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *