वेस्टइंडीज के शाई होप और अल्जारी जोसेफ बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए हैं। 23 साल के टॉप ऑर्डर बैट्समैन केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर कीमो पॉल को भी टीम में लिया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने बताया कि जोसेफ को मेडिकल टेस्ट और विशेषज्ञों की सलाह के बाद हटाया गया। बोर्ड ने चोट के खतरे को देखते हुए उनका वर्कलोड कार्यभार कम करने का फैसला किया। फिलहाल, कैरेबियाई टीम भारतीय दौर पर है। उसे 28 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी है। विंडीज क्रिकेट ने इस पोस्ट के जरिए टीम घोषित की… जोसेफ को चोट के खतरे से बचाने का फैसला CWI ने कहा कि जोसेफ को टीम से हटाने का फैसला उनकी सहमति से लिया गया है। बोर्ड ने वर्कलोड के कारण चोट के खतरे को कम करने के लिए यह कदम उठाया। बोर्ड ने कहा- बांग्लादेश में लगातार दो टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाजों को लंबे समय तक बार-बार तेज गेंदबाजी करनी पड़ती है। इससे छोटे सफेद गेंद वाले फॉर्मेट की तुलना में कार्यभार और चोट का खतरा काफी ज्यादा होता है। CWI ने कहा कि तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने के बाद शाई होप को आराम दिया गया है। बोर्ड उनके कार्यभार और स्वास्थ्य का ध्यान रख रहा है। यह फैसला फरवरी 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स को देखते हुए लिया गया है। कोच डैरेन सैमी ने जीत को बताया जरूरी मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा, ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत में हमने कुछ लक्ष्य तय किए थे। इनमें रैंकिंग के ऊपरी आधे हिस्से में जगह बनाना भी शामिल था।’ उन्होंने कहा, ‘यह सीरीज जीतने से हम उस लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। बांग्लादेश को उसकी घरेलू परिस्थितियों में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। हम इसके लिए तैयार हैं।’ बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से ढाका में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में शुरू होगा। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, टैगेनरीन चंदरपॉल, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, आमिर जांगू (विकेटकीपर), शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कीमो पॉल, केमार रोच, जेडन सील्स और केविन विकहम।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *