न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। फर्ग्यूसन को यह चोट 24 अक्टूबर को दूसरे मैच के दौरान लगी थी। स्कैन में मामूली खिंचाव की पुष्टि हुई है। उन्हें वापसी में करीब एक सप्ताह और लग सकता है। मैट हेनरी भी टी-20 सीरीज से बाहर तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरे मैच के दौरान उनके दाएं जांघ के अगले हिस्से में दर्द हुआ था। उन्हें ठीक होने में एक से दो सप्ताह लग सकते हैं। हेनरी को पहले से तय वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आगामी वनडे सीरीज के लिए ब्लैककैप्स में लौटना था। NZC ने कहा कि वह अब भी तय कार्यक्रम के अनुसार वापसी कर सकते हैं। रैंडेल को न्यूजीलैंड ए में बुलाया सेंट्रल स्टैग्स के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को न्यूजीलैंड ए टीम में बुलाया गया है। वह भारत ए के खिलाफ दूसरे मैच में फिशर की जगह लेंगे। काइल जैमीसन के तय वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वे वेलिंगटन में ही रहेंगे। वे शनिवार को फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर में कैंटरबरी के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हैं। जैमीसन सोमवार को वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम से दोबारा जुड़ेंगे। कोच को वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीद मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फर्ग्यूसन और हेनरी 4 नवंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगे। वॉल्टर ने कहा, ‘हम लॉकी और मैट के लिए निराश हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में चोटें खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैचों से बाहर होना आसान नहीं होता।’ ————————————————- भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… प्रसिद्ध वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं, 1 या 2 नवंबर को फिटनेस टेस्ट देंगे भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। 30 साल के पेसर को 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है। प्रसिद्ध को शुरुआती 3 मुकाबलों के लिए स्क्वॉड में चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *