मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग का पहला मेडल पक्का किया। वे मेंस 80 kg वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंच गए। मुक्केबाजी में सेमीफाइनल पहुंचने वाले खिलाड़ियों को मेडल मिलता है। रविवार को गेम्स के 8वें दिन अंकुश ने ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 से हराया। इससे पहले भारत की पुरुष और महिला टीमें आर्चरी के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। जहां उनका सामना साउथ कोरिया से होगा। शूटिंग में 25 मीटर पिस्टल का क्वालिफिकेशन इवेंट जारी हैं। इसमें मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत हिस्सा ले रही हैं। मंजू रानी विमेंस की मैराथन वाक रेस में छठे स्थान पर रहीं। प्रियंका डिस्क्वालिफाई हो गईं। आज 33 गोल्ड मेडल दांव पर हैं एशियाड में आज 33 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। 18 साल की अनाहत सिंह स्क्वाश महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेलेंगी। भारत को उनसे गोल्ड की उम्मीद होगी। उनका मुकाबला दोपहर 1:30 बजे मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा। अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दोपहर 12:30 बजे एनग एइन यो से खेलेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम सिंगापुर से भिड़ेगी। वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम वियतनाम के खिलाफ उतरेगी।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *