भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को निशिन में बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान के क्वार्टर फाइनल मैच को रद्द कर दिया है। इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका है। भारतीय टीम बेहतर रैंकिंग के आधार पर टॉप-4 में पहुंची। जहां उसका मुकाबला श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से खेलेगा। BCCI ने X पोस्ट में मैच रद्द होने की जानकारी दी। पाकिस्तान-हॉन्गकॉन्ग मैच भी रद्द हुआ, PAK टॉप-4 में इस मैच से पहले पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग मैच भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा है। इससे पाकिस्तान बेहतर रैंकिंग के कारण टॉप-4 में पहुंच गई है। दिनभर बारिश का पूर्वानुमान था
