फिल्म ‘हनुमान अंश’ में ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन गाकर फेमस हुए सुनील लोधी की आंखो का इलाज होगा। फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील के इलाज में मदद करने की पहल की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अनुप्रिया ने बताया कि सुनील के मुंबई आने पर उनकी आंखों की विशेषज्ञ से जांच कराई जाएगी और नवंबर से उनके ट्रीटमेंट की शुरुआत होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी अस्पताल और इलाज की पूरी प्रक्रिया तय नहीं हुई है। सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं।

अनुप्रिया ने बताया कि सुनील जब पिछली बार मुंबई आए थे, तब उन्होंने उनके लिए आई-स्पेशलिस्ट से अपॉइंटमेंट भी लिया था, लेकिन वह जांच नहीं हो पाई। ‘मैं चाहती हूं कि सुनील प्यार को महसूस ही नहीं करें, देख भी सकें’

सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित हैं। अनुप्रिया ने कहा कि सुनील से बातचीत के दौरान उन्हें उनकी सोच और आस्था ने बहुत प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद सुनील अपनी सफलता और जीवन में मिले प्यार का श्रेय हनुमान जी को देते हैं।

अनुप्रिया ने कहा, “जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, तो मैं ये महसूस करती हूं कि लोगों में इतना फ्रस्ट्रेशन रहता है। वो कभी-कभी भगवान को भी बोलते हैं कि आप मेरे साथ नहीं हो, आप मेरे अगेंस्ट हो। लेकिन जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, वो हमेशा अपना पूरा क्रेडिट महाराज जी, हनुमान जी को देते हैं।”

इसी भावना ने उन्हें सुनील के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया। अनुप्रिया के शब्दों में, “वो बचपन से विजुअली इम्पेयर्ड हैं, नेत्रहीन हैं। मैं चाहती थी कि अगर वो प्यार को महसूस कर सकते हैं, तो मैं चाहती हूं कि वो प्यार को देख भी सकें।”
‘बहन होने के नाते मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं’ अनुप्रिया ने कहा कि वह सुनील को सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कहा, “बहन होने के नाते मैं तो उनको अपना भाई ही मानती हूं। वो खुद एक यंगस्टर हैं और उनमें इतना टैलेंट कूट-कूटकर भरा है। मुझे लगा कि क्यों न हम उनकी मदद करें।”

उन्होंने बताया कि अब सुनील के अगले मुंबई दौरे पर उनकी मेडिकल जांच कराने की तैयारी है। नवंबर में ट्रीटमेंट शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन डॉक्टर की जांच के बाद ही इलाज की वास्तविक दिशा और संभावनाएं स्पष्ट होंगी।

‘MP सरकार भी उनके साथ है’

सुनील के इलाज में मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका का भी अनुप्रिया ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी उन्हें सहयोग मिल रहा है और यह बात उन्हें खास तौर पर खुशी देती है।

अनुप्रिया ने कहा, “इस बार मुझे बहुत खुशी है कि भैया के साथ ना ही मैं हूं, बल्कि पूरा का पूरा गवर्नमेंट है। भारत पूरा उनके साथ है।” हालांकि, अभी किस अस्पताल में इलाज होगा, यह तय नहीं हुआ है। अनुप्रिया ने इस बारे में कहा कि अस्पताल का फैसला फिलहाल नहीं हुआ है और इस संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पहले सुनील की विशेषज्ञ से जांच होगी और उसके बाद डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

इस बीच, सुनील लोधी के चाहने वालों के लिए उनकी मेडिकल जांच और प्रस्तावित उपचार एक उम्मीद की खबर है। हालांकि, इलाज के बाद उनकी दृष्टि में कितना सुधार संभव है, इसका जवाब डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगा। ये खबर भी पढ़ें हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़:52वें दिन में कमाई का रिकॉर्ड बनाया, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म; जानिए कैसी रही दूसरी फिल्मों की कमाई महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 52 दिनों में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 52वें दिन यानी रविवार को रिकॉर्ड 9 करोड़ रुपए की कमाई की है। पूरी खबर पढ़ें

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *