बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सोमवार 28 सितंबर को 44 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर रणबीर ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपने नए बंगले ‘कृष्ण राज’ के बाहर जमा फैंस और पैपराजी के साथ बिर्थडे सेलिब्रेट किया। कैजुअल लुक में घर से बाहर निकले रणबीर ने पैपराजी के साथ तीन बड़े केक काटे और फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ बंगले की बालकनी में आए और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। पैपराजी संग काटा केक, कूल लुक में नजर आए रणबीर रणबीर कपूर अपने जन्मदिन पर बेहद खुश और कूल अंदाज में नजर आए। उन्होंने ग्रे कलर का को-ऑर्ड सेट, वाइट स्नीकर्स और ब्लैक गॉगल्स पहन रखे थे। बंगले के मेन गेट पर फैंस और फोटोग्राफर्स उनका इंतजार कर रहे थे। रणबीर ने घर से बाहर आकर पैपराजी का अभिवादन किया और उनके लाए तीन बड़े केक एक-एक करके काटे। उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। केक काटने के कुछ देर बाद वे पत्नी आलिया भट्ट के साथ बंगले की बालकनी में नजर आए। दोनों ने नीचे खड़े फैंस और मीडियाकर्मियों की तरफ हाथ हिलाया और उनके प्यार व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। नवंबर में ‘कृष्ण राज’ बंगले में शिफ्ट हुए थे रणबीर-आलिया रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नवंबर 2025 में अपने इस नए छह मंजिला बंगले में शिफ्ट हुए थे। बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित यह आलीशान बंगला कपूर परिवार की पैतृक संपत्ति पर फिर से बनाया गया है। इस बंगले का नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर ‘कृष्ण राज’ रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छह मंजिला बंगले की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपए बताई जाती है। ‘लव एंड वार’ में आलिया के साथ आएंगे नजर रणबीर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वे विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ लव ट्रायंगल ड्रामा में आर्मी ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है। शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। इस फिल्म में आलिया ग्लैमरस रेट्रो और विंटेज अवतार में नजर आ रही थीं। ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। ये खबर भी पढ़ें रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर जाने पर पिटाई हुई:बचपन में आफ्टर शेव लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे तो पैनिक अटैक आया बॉलीवुड के आला दर्जे के एक्टर माने जाने वाले रणबीर कपूर आज 44 साल के हो चुके हैं। 2007 की फ्लॉप फिल्म ‘सांवरिया’ से करियर शुरू करने वाले रणबीर कपूर ने ‘रॉकस्टार’ में टूटे दिल का दर्द जिया, ‘बर्फी’ में बिना बोले दिल जीत लिया और ‘संजू’ में संजय दत्त को पर्दे पर उतार दिया। पूरी खबर पढ़ें

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *