न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले BCCI सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए कह सकता है। खिलाड़ियों से कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेलने की उम्मीद की जा रही है। कप्तान शुभमन गिल पंजाब और उप-कप्तान केएल राहुल कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह भी रेड-बॉल मैच में नजर आ सकते हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों के वर्कलोड और BCCI की मेडिकल टीम की क्लीयरेंस के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा। हाल में चोट से लौटे आकाश दीप और नितीश कुमार रेड्डी पर भी चयनकर्ताओं की नजर रहेगी। बुमराह के लिए लचीला रुख बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए BCCI उन्हें रणजी ट्रॉफी या इंडिया-ए के लिए प्रथम श्रेणी मैच खेलने का विकल्प दे सकता है। यानी उनके लिए घरेलू मैच का फॉर्मेट और संख्या फिटनेस के हिसाब से तय की जा सकती है। 2024 की 0-3 हार से लिया सबक BCCI का यह फैसला 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के अनुभव के बाद आया है। उस सीरीज में भारत को 0-3 से हार मिली थी। बोर्ड इस बार न्यूजीलैंड दौरे से पहले खिलाड़ियों को पर्याप्त रेड-बॉल मैच प्रैक्टिस देना चाहता है। 19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज भारत को न्यूजीलैंड में 19 नवंबर से दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम होगी। टीम के हालिया टेस्ट प्रदर्शन को देखते हुए नए सत्र में बेहतर तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सचिन-कोहली के क्लब में आ सकते हैं रोहित शर्मा:वनडे में 12 हजार रन से 73 रन दूर; आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से गुवाहाटी में खेला जाएगा। ओपनर रोहित शर्मा 12 हजार वनडे रन से 73 रन दूर हैं। रोहित के इस आंकड़े तक पहुंचते ही ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पूरी टीम

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *