आज एशियन गेम्स 2026 का 9वां दिन है। पिंकी बलहारा ने कुराश की महिला 78 किग्रा वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया है। सोमवार को शूटिंग के विमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह (580 अंक) ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि, मनु भाकर (579 अंक) बाहर हो गई हैं। वहीं, टीम इंडिया 1727 अंक के साथ 5वें स्थान पर रही। फिलहाल, भारत मेडल टैली के 12वें स्थान पर है। उसके पास 37 मेडल हैं। इनमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं। एशियन गेम्स के पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
