न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। यह सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी। इसका उद्देश्य 19 नवंबर से शुरू होने वाली सीनियर टीमों की 2 टेस्ट की सीरीज से पहले रेड-बॉल तैयारी करना है। पहला मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में होगा। इंडिया A टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। मारियू को कमान सौंपी, निक केली भी खेल सकते हैं कैंटरबरी के राइस मारियू पहले दो मैचों में न्यूजीलैंड A की कप्तानी करेंगे। तीसरे मैच के कप्तान का फैसला बाद में किया जाएगा। टीम में आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट फिशर, मिच हे, जेडन लेनॉक्स, बेन लिस्टर, हेनरी निकोल्स और टिम रॉबिन्सन शामिल हैं। इन सभी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है। निक केली के तीसरे मैच में खेलने की संभावना है। फोर्ड ट्रॉफी के साथ चलेगी सीरीज यह सीरीज ब्लैककैप्स की भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड की घरेलू 50 ओवर की प्रतियोगिता फोर्ड ट्रॉफी के साथ-साथ चलेगी। हर मैच के लिए 13 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। बाकी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट की जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कैम पॉल न्यूजीलैंड ए से डेब्यू कर सकते हैं कैंटरबरी के ऑलराउंडर कैम पॉल भी न्यूजीलैंड A के लिए डेब्यू कर सकते हैं। वे चोट के कारण पिछला दौरा नहीं खेल पाए थे। 21 साल के कैम पॉल ने अपने पांच फर्स्ट-क्लास मैचों में दो बार पांच विकेट लिए हैं। उनका बॉलिंग औसत 22 से थोड़ा कम है। इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम पहला मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट। दूसरा मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट। तीसरा मैच: आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, राइस मारियू, जारोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स, फ्रेजर शीट। ——————————————————— क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *