एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमन सहरावत और सिल्वर मेडलिस्ट अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है। शनिवार से कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शुरू हो रही चैंपियनशिप में अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट सुजीत कलकल भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। सुजीत पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। अंतिम की जगह 53 किग्रा महिला वर्ग में निशू और अमन की जगह 57 Kg पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में राहुल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले पहलवानों और पहले हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल के विजेताओं के बीच अंतिम ट्रायल कराने का फैसला किया था। हालांकि, अमन और अंतिम ने ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया। अंतिम 53 Kg बजाय 55 Kg में उतरना चाहती थीं एशियन गेम्स में 53 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा के बजाय 55 किग्रा वर्ग के ट्रायल में उतरने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया। उनकी जगह अब निशू 53 किग्रा वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी। अमन के हटने की वजह स्पष्ट नहीं एशियन गेम्स में पुरुषों के 57 Kg वर्ग में गोल्ड जीतने वाले अमन शेरावत ने भी सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया। उनके हटने की वजह स्पष्ट नहीं है। अब इस वर्ग में राहुल भारत की ओर से मुकाबला करेंगे। सुजीत से मेडल की उम्मीद सुजीत कलकल पुरुषों के 65 Kg फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन कोतारो कियोका को हराया था। इसके बाद फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमझिद कुदीव को मात देकर गोल्ड जीता। 50 Kg ट्रायल में विवाद, नीलम के पक्ष में फैसला महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के सिलेक्शन ट्रायल में परवीन और नीलम के बीच मुकाबले के बाद विवाद हुआ था। परवीन ने चीटिंग का आरोप लगाते हुए WFI और खेल मंत्रालय में शिकायत की थी। मामला यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) तक भी पहुंचा। WFI के एक सूत्र के मुताबिक, मुकाबले के दौरान नीलम 8-0 से आगे थीं। सूत्र का दावा था कि रेफरी दो अंक देने से चूक गए थे और उसी समय मुकाबला नीलम के पक्ष में समाप्त हो गया था। WFI की टेक्निकल कमेटी और UWW ने भी नीलम के पक्ष में फैसला सुनाया। पहले दिन ग्रीको-रोमन के चार वर्गों में मुकाबले चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार को ग्रीको-रोमन वर्ग के मुकाबलों से होगी। पहले दिन 55 किग्रा, 60 किग्रा, 77 किग्रा और 82 किग्रा वर्ग में मुकाबले होंगे।

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *