अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे रविवार को ईरान पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने यह बयान फ्लोरिडा में मिडटर्म चुनाव के लिए वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बड़ी डील होने की संभावना है। ट्रम्प ने ईरान के साथ समझौते पर भरोसे को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईरान डील करना चाहता है, लेकिन यह देखना होगा कि वह समझौते की शर्तें मानेगा या नहीं। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके। अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बना सकता है ईरान ईरान अमेरिकी अधिकारियों की हत्या की साजिश रच रहा है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक है कि मिडिल ईस्ट और अमेरिका में मौजूद अधिकारियों को निशाना बनाने की तैयारी चल रही है। अमेरिकी खुफिया विभाग की डायरेक्टर जे क्लेटन ने 23 अक्टूबर को विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भेजे मेमो में कहा कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण एक छोटी-सी घटना भी बड़े युद्ध की वजह बन सकती है। दूसरी तरफ, ईरान को भी डर है कि अमेरिका और इजराइल उस पर फिर बड़ा हमला कर सकते हैं। हत्या की साजिशें एडवांस स्टेज में पहुंचीं डायरेक्टर जे क्लेटन ने मेमो में कहा कि ईरान की ओर से अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिशें अब एडवांस स्टेज में पहुंच गई हैं। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी राजदूतों और अमेरिका में मौजूद अधिकारियों को निशाना बना सकता है। रिपोर्ट में ईरान की यूनिट 840 का भी जिक्र है। इस यूनिट पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपहरण और हत्या की कोशिशें करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, ईरान की ऐसी कुछ कोशिशें नाकाम भी रही हैं। पहले हत्या के लिए भेजे गए कुछ लोग अपने टारगेट तक पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। खबर अपडेट हो रही है….

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *