वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वे पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं। अब वापसी के बाद मचाडो देश में चुनाव कराने और सत्ता बदलने की मांग कर रही हैं। उनके लौटने के बाद उनकी पार्टी ने कुछ तस्वीरें जारी कीं। इनमें वे लारा राज्य के एक चर्च में अपने समर्थकों से मिलती दिखीं। समर्थकों ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद मचाडो राजधानी कराकस के लिए रवाना हो गईं। सात बार देश लौटने की कोशिश नाकाम रही रॉयटर्स के मुताबिक, मचाडो निजी विमान से पनामा से कोलंबिया पहुंचीं। इसके बाद 25 अक्टूबर को वे सड़क के रास्ते वेनेजुएला आईं। मचाडो की पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि वे इससे पहले कम से कम सात बार देश लौटने की कोशिश कर चुकी थीं, लेकिन सफल नहीं हो पाई थीं। इस बार उनकी वापसी के लिए अमेरिका, पनामा और कोलंबिया की सरकारों के बीच तालमेल हुआ था। मचाडो अगले साल चुनाव लड़ना चाहती हैं मचाडो चाहती हैं कि वेनेजुएला में अगले साल जुलाई तक चुनाव करा लिए जाएं। वे खुद भी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहती हैं। फिलहाल देश की अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज हैं। उन्होंने कहा है कि देश में चुनाव होंगे, लेकिन अभी इसकी तारीख नहीं बताई है। मादुरो के पकड़े जाने के बाद सत्ता बदली अमेरिकी सेना ने जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम नेता के तौर पर समर्थन दिया। मचाडो के अमेरिका के कई नेताओं से पुराने संबंध रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प सरकार ने उन्हें सत्ता सौंपने के बजाय रोड्रिगेज का साथ दिया। ट्रम्प कई बार रोड्रिगेज की तारीफ भी कर चुके हैं। हालांकि उनका कहना है कि वेनेजुएला अभी चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका वेनेजुएला के तेल और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े समझौते भी कर रहा है। मचाडो इन समझौतों का विरोध कर चुकी हैं। ट्रम्प बोले- उम्मीद है मचाडो सुरक्षित होंगी मचाडो की वापसी के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने मचाडो को अच्छी महिला बताया और उम्मीद जताई कि वे सुरक्षित होंगी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में अच्छा काम कर रहा है। मचाडो पहले ट्रम्प को अपना नोबेल शांति पुरस्कार देने की बात कह चुकी हैं। हालांकि, वेनेजुएला में सत्ता किसके हाथ में हो और चुनाव कब कराए जाएं, इसे लेकर दोनों के बीच मतभेद बने हुए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वेनेजुएला की सरकार और विपक्ष के बीच चल रही बातचीत से मचाडो की सुरक्षित वापसी का रास्ता बना। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि वेनेजुएला में सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने की आजादी मिले और सरकार-विपक्ष के बीच बातचीत जारी रहे। इससे देश में निष्पक्ष चुनाव कराने का रास्ता खुल सकता है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… ब्राजील में लूला चौथी बार राष्ट्रपति बने: बोल्सोनारो से पहले राउंड में पिछड़ने के बाद जीते; 2022 में इनके पिता को हराया था ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे पहले दौर की वोटिंग में फ्लावियो बोल्सोनारो से पिछड़ गए थे, लेकिन दूसरे दौर में बाजी पलट दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *