इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले पहले अनऑफिशियल टेस्ट में मुश्किल में है। टीम ने अपनी दूसरी पारी में 10 रन के अंदर 2 विकेट गंवा दिए हैं। लिंकन में चल रहे इस मैच में कीवियों ने पहली पारी में 204 रन की बढ़त बनाई है। टीम अपनी पहली पारी में 317 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम पहली पारी में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। रविवार को कीवियों ने 135/3 के स्कोर से खेला शुरू किया। भारत-A की ओर से अंशुल कंबोज और औकिब नबी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि आकाश दीप ने 2 विकेट हासिल किए। मारियू ने 76 और फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन बनाए न्यूजीलैंड-A के कप्तान राइस मारियू ने 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 137 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 79 गेंदों पर 51 रन बनाए। कर्टिस हीफी ने 44 और क्रिस्टियन क्लार्क ने 42 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में अंशुल कंबोज ने 52 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि औकिब नबी ने 69 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 5 भारतीय बैटर्स पहली पारी में खाता नहीं खोल सके इससे पहले, शनिवार को न्यूजीलैंड-A ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत-A की पहली पारी 39.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। टीम के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी शामिल रहे। यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा नाबाद 44 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 32 रन की पारी खेली। कीन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे न्यूजीलैंड-A के गेंदबाज साइमन कीन ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए। जक गिब्सन ने 3 विकेट हासिल किए। ————————————- इंडिया-ए की पहली पारी 113 रन पर सिमटी:राहुल-सुदर्शन खाता नहीं खोल सके, साइमन कीन ने 5 विकेट लिए; न्यूजीलैंड-ए 135/3 इंडिया ए की टीम लिंकन में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई। शनिवार को न्यूजीलैंड-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी के नाम शामिल हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। पूरी खबर

ea822bca-d11d-4331-804c-a7a8e275d6d6
WhatsApp Image 2026-09-29 at 2.38.09 PM (1)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *